होली कब है? 2025 में जानें.
उत्तर भारत में, होली तीन दिनों तक मनाए जाने वाला त्यौहार है, होली रंगों के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध है। दिवाली के बाद, होली को हिंदू कैलेंडर का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। होली शब्द होलिका भक्त प्रहलाद की बुआ, राक्षस राजा हिरण्यकशिपु की बड़ी बहन से निकला है।
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन लोग रंग और गुलाल से एक-दूसरे के साथ होली खेलते हैं। होलिका दहन इस साल 13 मार्च की रात को होगा और अगले दिन 14 मार्च को होली खेली जाएगी। होली की डेट को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि किस दिन होली जलाई जाएगी और किस दिन खेली जाएगी।
होली कब है?
इस साल होली 14 मार्च को खेली जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट शुरू होगी और 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के कारण होली 14 मार्च को है।
होलिका दहन कब होगा
ज्योतिषियों ने बताया है कि होलिका दहन 13 मार्च को देर रात होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसी समय होलिका दहन किया जाएगा। 13 मार्च को देर रात होलिका दहन होगा। शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। यह रात 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा।